Home
Banner
Banner
Banner
पीएनबी (PNB) के मुनाफे में मामूली इजाफा Print E-mail

कारोबारी साल 2011-12 की तीसरी तिमाही में पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) का मुनाफा 5.5% बढ़ गया है।

31 दिसंबर को खत्म तिमाही में इसका मुनाफा 1150 करोड़ रुपये रहा है, जबकि पिछले साल की इसी तिमाही में इसे 1090 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। अक्टूबर-दिसंबर तिमाही 2011 में बैंक की कुल आमदनी 10435 करोड़ रुपये रही है, जबकि पिछले साल की इसी अवधि में इसकी कुल आय 7976 करोड़ रुपये रही थी।
शेयर बाजार में पंजाब नेशनल बैंक के शेयर भाव में गिरावट का रुख रहा। नतीजे की खबर आने के बाद बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में बैंक का शेयर 921.20 रुपये तक गिर गया। हालाँकि इसकी गिरावट में कमी आयी। बीएसई में बैंक का शेयर 15.60 रुपये यानी 1.63% की कमजोरी के साथ 940.30 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 31 जनवरी 2012)

Last Updated ( Tuesday, 31 January 2012 18:29 )
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.