|
टाटा मोटर्स (Tata Motors) का मुनाफा बढ़ा |
|
|
|
टाटा मोटर्स लिमिटेड (Tata Motors Ltd) के कंसोलिडेटेड मुनाफे में 40.5% में बढ़ोतरी हुई है।
कारोबारी साल 2011-12 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में कंपनी को 3406 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है। पिछले कारोबारी साल की इसी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 2424 करोड़ रुपये रहा था। 31 दिसंबर 2011 को खत्म हुए साल में कंपनी की शुद्घ बिक्री 45,199 करोड़ रुपये रही। पिछले साल में यह 31,441 करोड़ रुपये रही थी। इस दौरान कंपनी की कुल आमदनी में भी बढ़ोतरी हुई है। इस तिमाही में कंपनी की कुल आय 45,284 करोड़ रुपये रही। 31 दिसंबर 2010 को यह 31,451 करोड़ रुपये रही थी। शेयर बाजार में टाटा मोटर्स के शेयर भाव में तेजी का रुख रहा। नतीजों की खबर के बाद बीएसई में कंपनी का शेयर 272.40 रुपये तक ऊपर चला गया। हालाँकि इसकी तेजी में कमी आयी। बीएसई में कंपनी का शेयर भाव 5.36% की मजबूती के साथ 272.10 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 14 फरवरी 2012) |
|
Last Updated ( Tuesday, 14 February 2012 15:53 )
|