|
जीवीके पावर (GVK Power) को 14.50 करोड़ रुपये का घाटा |
|
|
|
जीवीके पावर एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (GVK Power & Infrastructure Ltd) मुनाफे से घाटे में आ गयी है।
कारोबारी साल 2011-12 की तीसरी तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड घाटा 14.50 करोड़ रुपये रहा है, जबकि पिछले साल की समान अवधि में कंपनी को 43.89 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। हालाँकि कंपनी की कुल आय में बढ़ोतरी हुई है। इस दौरान कंपनी की कुल आय 764.54 करोड़ रुपये रही है, जबकि पिछले साल की समान तिमाही में यह 464.4 करोड़ रुपये रही थी। शेयर बाजार में जीवीके पावर के शेयर में तेजी का रुख रहा। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में मंगलवार के कारोबार में कंपनी का शेयर 6.02% की मजबूती के साथ 17.60 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 14 फरवरी 2012) |
|
Last Updated ( Tuesday, 14 February 2012 17:16 )
|