एडसर्व ने किया ‘स्कूलमेट’ का अधिग्रहण करने का फैसला Print E-mail

चेन्नई स्थित शिक्षा और प्लेसमेंट क्षेत्र में काम कर रही कंपनी एडसर्व सॉफ्टसिस्टम्स ने हैदराबाद स्थित स्कूलमेट का अधिग्रहण करने का फैसला किया है।

स्कूलमेट यानी स्कूल मैनेजमेंट ऐट ईज, स्कूलों के लिये सीआरएम और ईआरपी सॉफ्टवेयर सॉल्युशंस तैयार करती है। इसके अलावा इसका एक भाग कॉलेजों के लिये यही काम कॉलेजमेट नाम से करता है। एडसर्व ने यह भी सूचना दी कि उसने इस अधिग्रहण के लिये लेटर ऑफ इंटेंट पर हस्ताक्षर कर दिये हैं।
यह अधिग्रहण एडसर्व की विस्तार योजनाओं का हिस्सा है। एडसर्व अपनी विद्या धन एकेडमी के जरिये स्कूलों को एकेडमिक सपोर्ट, स्कूल मैनेजमेंट सपोर्ट, स्टूडेंट परफॉर्मेंस जैसी सेवायें उपलब्ध कराती है। कंपनी अगले 12 महीनों में देश के 250 स्कूलों में अपनी मौजूदगी दर्ज कराना चाहती है और ऐसे में यह अधिग्रहण उसके लिये काफी लाभदायक सिद्ध हो सकता है क्योंकि इससे यह संख्या 100 हो जायेगी जो फिलहाल 30 है। कंपनी इस अधिग्रहण के बाद शामिल होने वाले 70 स्कूलों में भी अपने पेटेंट प्रोग्राम इंडस्ट्री डिमांड एलाइंड अजुकेशन (आईडीईए) को लागू करेगी।
कंपनी को उम्मीद है कि इस अधिग्रहण के जरिये अगले 12 महीनों में केवल स्कूली सेवाओं से होने वाली उसकी आमदनी 40 करोड़ रुपये हो जायेगी।
एडसर्व का शेयर आज बीएसई में गिरावट के साथ 260.90 रुपये पर खुला। 265 रुपये का उच्चत्तम स्तऱ छूने के बाद यह फिलहाल सुबह 11.50 बजे 1.60 रुपये यानी 0.61% की गिरावट के साथ 261 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 23 फरवरी 2010)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

Custom Search
Copyright © 2010 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

 
Banner