|
सुजलॉन एनर्जी को मिला 52.5 मेगावाट का ठेका |
|
|
|
सुजलॉन एनर्जी लिमिटेड को 52.5 मेगावाट के पवन ऊर्जा परियोजना का ठेका मिला है।
ये ठेका गुजरात स्टेट पेट्रोनेट लिमिटेड की ओर से मिला है। यह परियोजना गुजरात राज्य के राजकोट और पोरबंदर जिले में स्थापित होगी। इस खबर का शेयर बाजार में सुजलॉन एनर्जी के शेयर भाव पर सकारात्मक असर दिख रहा है। बीएसई में आज के कारोबार में ऊपर की ओर 75.90 रुपये तक चला गया। हालाँकि अब इसकी मजबूती में कमी आयी है और दोपहर 2.05 बजे यह 1.81% की बढ़त के साथ 75.75 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 04 मार्च 2010) |
|
Last Updated ( Thursday, 04 March 2010 14:12 )
|