उड्डयन व्यवसाय में उतरेगी कॉन्करेंट (इंडिया) इन्फ्रा Print E-mail

कॉन्करेंट (इंडिया) इन्फ्रास्ट्रक्चर उड्डयन व्यवसाय में प्रवेश करने जा रही है।

कंपनी (जिसे पहले कुशाग्रा सॉफ्टवेयर के नाम से जाना जाता था) ग्राउंड हैंडलिंग, मेंटेनेंस और एयर क्राफ्टों के मरम्मत का कारोबार करेगी। कंपनी इस योजना के तहत एक उड्डयन कंपनी में बड़ी हिस्सेदारी के अधिग्रहण हेतु बातचीत कर रही है।
शेयर बाजार में आज के कारोबार में कॉन्करेंट (इंडिया) इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के शेयर भाव में तेजी का रुख रहा। बीएसई में आज के कारोबार में कंपनी के शेयर ने ऊपरी सर्किट छू लिया। आज कंपनी का शेयर करीब 5% चढ़ कर 18.65 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 04 मार्च 2010) 

Last Updated ( Thursday, 04 March 2010 17:32 )
 

कंपनियों की सुर्खियाँ

Custom Search
Copyright © 2010 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

 
Banner