|
जीईआई इंडस्ट्रियल को 54.46 करोड़ रुपये के ठेके |
|
|
|
इंजीनियरिंग कंपनी जीईआई इंडस्ट्रियल सिस्टम्स लिमिटेड को तेल-गैस क्षेत्र से संबंधित तीन ठेके मिले हैं।
ये ठेके कुल 54.46 करोड़ रुपये के हैं। कंपनी को यह ठेके इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन, मैंगलोर रिफाइनरी एंड पेट्रोकेमिकल्स लिमिटेड और ओएनजीसी से हासिल हुए हैं। ये ठेके एयर कूल्ड हीट एक्सचेंज अपस्टीम और डाउनस्टीम परियोजना के लिए मिले हैं। इस खबर के बाद कंपनी का शेयर बीएसई में 99.50 रुपये तक चला गया। हालाँकि दोपहर 1:31 बजे कंपनी का शेयर 4.10 रुपये यानी 4.43% की बढ़त के साथ 96.75 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 10 मार्च 2010) |
|
Last Updated ( Wednesday, 10 March 2010 13:38 )
|