Home
Banner
Banner
एनटीपीसी का मुनाफा घटा Print E-mail

बिजली क्षेत्र की सरकारी कंपनी नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन (एनटीपीसी) के मुनाफे में साल-दर-साल के आधार पर 16% की गिरावट दर्ज की गयी है।

एनटीपीसी को कारोबारी साल 2010-11 की पहली तिमाही में 1841.89 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है। कंपनी का यह मुनाफा पिछले साल की इसी तिमाही में 2193.62 करोड़ रुपये का रहा था। हालाँकि कंपनी की कुल आमदनी में बढ़ोतरी हुई है। अप्रैल-जून तिमाही 2010 में कंपनी की कुल आमदनी 13,529.42 करोड़ रुपये रही है, जबकि अप्रैल-जून 2009 में इसकी कुल आय 12,778.96 करोड़ रुपये रही थी।
एनटीपीसी ने सोमवार को बाजार बंद होने के बाद नतीजे घोषित किए हैं। इसलिए बाजार की प्रतिक्रिया मंगलवार के कारोबार में दिखेगी। हालाँकि शेयर बाजार में सोमवार के कारोबार में कंपनी के शेयर भाव में उतार-चढ़ाव का रुख रहा। बीएसई में आज के कारोबार में कंपनी का शेयर 200.05 रुपये तक नीचे चला गया। हालाँकि इसकी गिरावट में कमी आयी और बीएसई में कंपनी का शेयर भाव 0.17% की कमजोरी के साथ 201.45 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 26 जुलाई 2010)

Last Updated ( Monday, 26 July 2010 17:53 )
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.
 
Banner