|
सन फार्मा के मुनाफे में शानदार इजाफा |
|
|
|
सन फार्मास्युटिकल के कंसोलिडेटेड शुद्ध मुनाफे में 244% की वृद्धि हुई है।
30 जून 2010 को समाप्त हुई तिमाही में कंपनी का शुद्ध मुनाफा 564.32 करोड़ रुपये रहा है, जबकि पिछले साल की समान तिमाही में यह 163.84 करोड़ रुपये था। कंपनी की कुल आय में भी बढ़ोतरी हुई है। कारोबारी साल 2010-11 की पहली तिमाही में कंपनी की कुल आय 1390.94 करोड़ रुपये रही है, जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह 841.67 करोड़ रुपये रही थी। कारोबारी साल 2010-11 की पहली तिमाही के दौरान सन फार्मास्युटिकल के ईपीएस में भी बढ़ोतरी हुई है। इससे ठीक एक साल पहले की इसी तिमाही के 7.9 रुपये से बढ़ कर कंपनी का ईपीएस 27.2 रुपये पर आ गया है। शेयर बाजार में आज के कारोबार में सन फार्मास्युटिकल के शेयरों में तेजी का रुख दिख रहा है। बीएसई में आज के कारोबार में 1815 रुपये का ऊँचा स्तर छूने के बाद कंपनी का शेयर भाव दोपहर 2:39 बजे 1.96% की मजबूती के साथ 1803.95 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 28 जुलाई 2010) |
|
Last Updated ( Wednesday, 28 July 2010 14:47 )
|