Home
Banner
Banner
टाटा कम्युनिकेशंस के मुनाफे में इजाफा Print E-mail

कारोबारी साल 2010-11 की पहली तिमाही में टाटा कम्युनिकेशंस के शुद्ध लाभ में 24% की वृद्धि हुई है।

अप्रैल-जून 2010 में कंपनी का लाभ बढ़ कर 39.63 करोड़ रुपये रह गया है, जबकि अप्रैल-जून 2009 में इसका लाभ 31.94 करोड़ रुपये दर्ज किया गया था। कंपनी की कुल आमदनी में भी बढ़ोतरी हुई है। कंपनी की कुल आमदनी अप्रैल-जून 2009 के 850.24 करोड़ रुपये से बढ़ कर इस तिमाही के दौरान 871.20 करोड़ रुपये हो गयी है।
अगर कंपनी के कंसोलिडेटेड नतीजों पर नजर डालें, तो अप्रैल-जून 2010 में कंपनी का घाटा बढ़ कर 281.39 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि अप्रैल-जून 2009 में इसका घाटा 55.13 करोड़ रुपये दर्ज किया गया था। हालाँकि कंपनी की कुल आमदनी में बढ़ोतरी हुई है। कंपनी की कुल आमदनी अप्रैल-जून 2009 के 2624.95 करोड़ रुपये से बढ़ कर इस तिमाही के दौरान 2900.44 करोड़ रुपये हो गयी है।
कंपनी के नतीजे बाजार बंद होने के बाद आये हैं। इसलिए पहली प्रतिक्रिया अब गुरुवार को बाजार खुलने बाद ही दिखेगी। शेयर बाजार में आज के कारोबार में टाटा कम्युनिकेशंस के शेयर भाव में उतार-चढ़ाव का रुख रहा। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज कंपनी का शेयर 1.25 रुपये यानी 0.44% की कमजोरी के साथ 284.80 रुपये पर बंद हुआ। हालाँकि इससे पहले यह ऊपर की ओर 287.90 रुपये तक और नीचे की ओर 284.05 रुपये तक चला गया था। (शेयर मंथन, 28 जुलाई 2010)

Last Updated ( Wednesday, 28 July 2010 18:12 )
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.
 
Banner