|
कारोबारी साल 2010-11 की पहली तिमाही में स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के शुद्ध मुनाफे में 12% की कमी आयी है।
कारोबारी साल 2010-11 की पहली तिमाही में कंपनी को 1176.65 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ है। पिछले साल की इसी तिमाही में कंपनी को 1330.43 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ था। कंपनी की कुल आमदनी में भी कमी आयी है। अप्रैल-जून 2010 तिमाही में कंपनी की कुल आमदनी 9519.52 करोड़ रुपये रही है। पिछले साल की इसी अवधि में इसकी कुल आय 9703.51 करोड़ रुपये रही थी। शेयर बाजार में आज के कारोबार में सेल के शेयर भाव में कमजोरी का रुख दिख रहा है। नतीजे की खबर आने के बाद कंपनी का शेयर 201.30 रुपये तक नीचे चला गया। हालाँकि अब इसकी गिरावट में कमी आयी है। बीएसई में दोपहर 2:50 बजे कंपनी का शेयर 4.90 रुपये यानी 2.35% की गिरावट के साथ 203.30 पर है। (शेयर मंथन, 29 जुलाई 2010) |
|
Last Updated ( Thursday, 29 July 2010 15:03 )
|