हीरो होंडा के मुनाफे में मामूली कमी Print E-mail

कारोबारी साल 2010-11 की पहली तिमाही में दोपहिया क्षेत्र की दिग्गज कंपनी हीरो होंडा के मुनाफे में 2% की कमी आयी है।

कंपनी का शुद्ध मुनाफा 500.11 करोड़ रुपये से घटकर 491.69 करोड़ रुपये हो गया। हालाँकि इस दौरान कंपनी की कुल आय 12% बढ़ी है। कंपनी की कुल आय 3871.64 करोड़ रुपये से बढ़कर 4350.03 करोड़ रुपये हो गयी। कंपनी ने अप्रैल-जून 2010 तिमाही में 12.34 लाख गाड़ियाँ बेची।
कंपनी के नतीजे बाजार बंद होने के बाद आये हैं। इसलिए पहली प्रतिक्रिया अब शुक्रवार को बाजार खुलने बाद ही दिखेगी। शेयर बाजार में आज के कारोबार में हीरो होंडा के शेयर भाव में उतार-चढ़ाव का रुख रहा। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज कंपनी का शेयर 15.80 रुपये यानी 0.85% की बढ़त के साथ 1870.50 रुपये पर बंद हुआ। हालाँकि इससे पहले यह ऊपर की ओर 1896.45 रुपये तक और नीचे की ओर 1836 रुपये तक चला गया था। (शेयर मंथन, 29 जुलाई 2010)

Last Updated ( Thursday, 29 July 2010 17:59 )
 

कंपनियों की सुर्खियाँ

Custom Search
Copyright © 2010 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है।