Home
Banner
Banner
जुबिलैंट ऑर्गेनॉसिस (Jubilant Organosys) को 330 लाख डॉलर का ठेका Print E-mail

जुबिलैंट ऑर्गेनॉसिस (Jubilant Organosys) ने अमेरिकी की लाइफ साइंसेज कंपनी (Life Sciences Company) के साथ करार किया है।

इस करार के तहत कंपनी को 330 लाख डॉलर का ठेका मिला है। यह ठेका 30 अगस्त 2010 से प्रभावी होकर साढ़े चार वर्षों के लिए होगा। इस अवधि की समाप्ति पर कंपनी के पास इस बात का अधिकार होगा कि वह ठेका का विस्तार लेने से इनकार कर सके। इस ठेके के तहत कंपनी कॉन्ट्रैक्ट रिसर्च एंड मैन्युफैक्चरिंग सर्विस (सीआरएएमएस) उपलब्ध करायेगी।
शेयर बाजार में जुबिलैंट ऑर्गेनॉसिस के शेयर में उतार-चढ़ाव का रुख है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में कंपनी का शेयर 350.60 रुपये तक चला गया। हालाँकि इसकी मजबूती में कमी आयी है और यह दोपहर 3:23 बजे 1.68% की तेजी के साथ 348 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 30 अगस्त 2010)

Last Updated ( Monday, 30 August 2010 15:29 )
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.
 
Banner