|
जेएसडब्लू स्टील (JSW Steel) के कच्चा इस्पात उत्पादन में मामूली बढ़ोतरी |
|
|
|
जेएसडब्लू स्टील (JSW Steel) ने अगस्त महीने में कच्चे इस्पात (क्रूड स्टील), फ्लैट रोल्ड और लॉन्ग रोल्ड उत्पादों के बढ़ोतरी दिखायी है।
अगस्त 2010 में कंपनी का कच्चे इस्पात का उत्पादन साल-दर-साल 3% बढ़कर 5.39 लाख टन रहा। पिछले साल अगस्त में इसने 5.21 लाख टन कच्चे इस्पात का उत्पादन किया था। अगस्त 2010 में कंपनी ने फ्लैट रोल्ड उत्पादों में 47% की बढ़ोतरी हासिल की है। इसका मासिक उत्पादन अगस्त 2009 के 3.03 लाख टन से बढ़ कर अगस्त 2010 4.45 लाख टन हो गया। लॉन्ग रोल्ड उत्पादों में 15% की बढ़ोतरी हुई है। इसका उत्पादन 0.76 लाख टन से 0.86 लाख टन पर पहुँचा। शेयर बाजार में जेएसडब्लू स्टील के शेयर भाव में तेजी का रुख है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में शुरुआती कारोबार में कंपनी का शेयर 1221.95 रुपये तक ऊपर चला गया। हालाँकि अब इसकी मजबूती में कमी आयी है और सुबह 11:02 बजे यह 1.63% की बढ़त के साथ 1216.10 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 07 सितंबर 2010) |
|
Last Updated ( Tuesday, 07 September 2010 11:08 )
|