Home
Banner
Banner
अरबिंदो फार्मा (Aurobindo Pharma) के उत्पादों को दक्षिण अफ्रीका में मंजूरी Print E-mail

अरबिंदो फार्मा (Aurobindo Pharma) के विभिन्न उत्पादों से संबंधित 23 पंजीकरण के आवेदनों को दक्षिण अफ्रीका के मेडिसिन्स कंट्रोल काउंसिल (एमसीसी) से मंजूरी मिल गयी है।

इसके तहत कंपनी दक्षिण अफ्रीका में इन दवाओं के उत्पादन और विपणन का कार्य कर सकती है। इनके पंजीकरण होने के साथ ही अब तक अरबिंदो फार्मा की 48 उत्पादों से संबंधित 91 को दक्षिण अफ्रीका के मेडिसिन्स कंट्रोल काउंसिल की ओर से पंजीकरण मिल चुका है।
शेयर बाजार में अरबिंदो फार्मा के शेयर में उतार-चढ़ाव का रुख है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज के कारोबार में कंपनी का शेयर 1023.05 रुपये तक नीचे चला गया। हालाँकि अब इसकी गिरावट में कमी आयी है और दोपहर 3:04 बजे यह 0.40% की कमजोरी के साथ 1032.90 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 09 सितंबर 2010)

Last Updated ( Thursday, 09 September 2010 15:11 )
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.
 
Banner