Home दैनिक ई-पत्रिका
Banner
Banner
Banner
 
Banner
सेसा गोवा (Sesa Goa) का मुनाफा 691.52 करोड़ रुपये PDF Print E-mail
Written by शेयर मंथन   
Wednesday, 25 January 2012 19:35

अक्टूबर-दिसंबर 2011 तिमाही में सेसा गोवा लिमिटेड (Sesa Goa Ltd) को कंसोलिडेटेड मुनाफा 691.52 करोड़ रुपये रहा है।

इससे पिछले साल की इसी अवधि में कंपनी को 1065.29 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। इस दौरान कंपनी की कुल आय 2635.09 करोड़ रुपये रही। पिछले साल की समान अवधि में कंपनी की कुल आय 2376.75 करोड़ रुपये रही थी। इस तिमाही के आँकड़े पिछले वर्ष की तिमाही के आँकड़ों से तुलनीय नहीं है।
कंपनी ने बुधवार को बाजार बंद होने के बाद अपने नतीजे घोषित किये हैं। इसलिए बाजार की प्रतिक्रिया शुक्रवार को कंपनी के शेयर भाव पर नजर आयेगी। हालाँकि शेयर बाजार में आज के कारोबार में सेसा गोवा के शेयर में मजबूती रही। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज कंपनी का शेयर 5.65% की बढ़त के साथ 200.05 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 25 जनवरी 2012)

Last Updated ( Wednesday, 25 January 2012 19:37 )
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.
Banner