Home दैनिक ई-पत्रिका
Banner
Banner
Banner
 
Banner
एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस (LIC Housing Finance) का मुनाफा बढ़कर 305.69 करोड़ रुपये PDF Print E-mail
Written by Brijesh Srivastava   
Monday, 30 January 2012 17:57

एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड (LIC Housing Finance Ltd) के मुनाफे में 43% की बढ़ोतरी हुई है।

कंपनी का मुनाफा अक्टूबर-दिसंबर 2011 की तिमाही में 305.69 करोड़ रुपये रहा है, जबकि पिछले अक्टूबर-दिसंबर 2010 की इसी तिमाही में यह 213.49 करोड़ रुपये था। कंपनी की कुल आमदनी में भी इजाफा हुआ है। इस तिमाही में कंपनी की कुल आय 1592.54 करोड़ रुपये रही है, जबकि पिछले साल इस अवधि में यह 1354.42 करोड़ रुपये रही थी।
शेयर बाजार में एलआईसी हाउसिंग के शेयर में गिरावट का रुख रहा। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज के कारोबार में कंपनी का शेयर 243.60 रुपये तक नीचे चला गया। हालाँकि इसकी गिरावट में कमी आयी। बीएसई में यह 2.23% की कमजोरी के साथ 246.05 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 30 जनवरी 2012)

Last Updated ( Monday, 30 January 2012 17:59 )
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.
Banner