Home दैनिक ई-पत्रिका
Banner
Banner
Banner
 
Banner
जनवरी में एसीसी (ACC) ने 22.5 लाख टन सीमेंट का किया उत्पादन PDF Print E-mail
Written by शेयर मंथन   
Thursday, 02 February 2012 17:41

एसीसी लिमिटेड (ACC Ltd) के सीमेंट उत्पादन में 9.2% की वृद्धि हुई है।

कंपनी ने जनवरी 2012 में 22.5 लाख टन सीमेंट का उत्पादन किया है, जबकि पिछले साल जनवरी 2011 में इसका सीमेंट उत्पादन 20.6 लाख टन रहा था।
इस अवधि में एसीसी द्वारा किये गये सीमेंट डिस्पैच की मात्रा में भी बढ़ोतरी हुई है। इसने जनवरी 2011 के 20.5 लाख टन की तुलना में इस साल जनवरी में 22.3 लाख टन सीमेंट का डिस्पैच किया है।
शेयर बाजार में एसीसी के शेयर भाव में बढ़त का रुख रहा। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज के कारोबार में कंपनी का शेयर 1259.95 रुपये तक ऊपर चला गया। हालाँकि इसकी मजबूती में कमी आयी। बीएसई में यह 4.94% की बढ़त के साथ 1259.95 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 02 फरवरी 2012)

Last Updated ( Thursday, 02 February 2012 17:48 )
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.
Banner