|
रखें नजर : रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries), इलाहाबाद बैंक (Allahabad Bank), नाल्को (Nalco).. |
|
|
|
|
Written by शेयर मंथन
|
|
Friday, 03 February 2012 09:56 |
|
रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries): कंपनी ने इटली की एक्सपोर्ट क्रेडिट एजेंसी सेस स्पा से 40 करोड़ डॉलर का कर्ज लिया है।
इसका इस्तेमाल पेट्रोकेमिकल क्षमता बढ़ाने में किया जायेगा। इस बीच कंपनी के अधिकारियों को आज पीएसी के सामने पेश होना है। फोर्टिस हेल्थकेयर (Fortis Healthcare): कंपनी अपने मुख्य क्षेत्र से अलग कारोबारों को एक नयी कंपनी में डाल कर उसकी लिस्टिंग सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज में कराने की योजना बना रही है। इंडोको रेमेडीज (Indoco Remedies): इसने ऑस्ट्रिया की कंपनी डीएसएम फार्मास्युटिकल प्रोडक्ट्स (डीपीपी) के साथ रणनीतिक साझेदारी का समझौता किया है, जिसके तहत डीपीपी ऑस्ट्रिया और अन्य अंतरराष्ट्रीय बाजारों में इंडोको के 8 ऐक्टिव फार्मा इन्ग्रेडिएंट (एपीआई) की मार्केटिंग और बिक्री करेगी। परसिस्टेंट सिस्टम्स (Persistent Systems): इसने अपनी अमेरिकी सहायक कंपनी के जरिये ओपेनवेव सिस्टम्स इंक का अधिग्रहण किया है। इलाहाबाद बैंक (Allahabad Bank): इसने अपने लोन प्रोसेसिंग शुल्क में 50% कमी कर दी है। किंगफिशर (Kingfisher): जेनेवा क्लीयरिंग हाउस ने बकाया रकम की वजह से कंपनी पर रोक लगा दी है। यूटीवी (UTV): कंपनी की डीलिस्टिंग 6 फरवरी के बाद 1100 रुपये के भाव पर शुरू होगी। नाल्को (Nalco): कंपनी ने अपनी कीमतें 2000 रुपये प्रति टन बढ़ा दी हैं। आज के कारोबार में इन कंपनियों के शेयरों पर नजर रखें। (शेयर मंथन, 03 फरवरी 2012) |
|
Last Updated ( Friday, 03 February 2012 10:00 )
|
Comments
NAMASKAR
SIR AAPSE NIBEDAN HAI KI KRIPYA FANDAMENTAL STRONG SHARE KA LIST DIYA JAY.DANYABAD
RSS feed for comments to this post