Home दैनिक ई-पत्रिका
Banner
Banner
Banner
 
Banner
ग्रीस की चिंता से अमेरिकी बाजार में हल्की कमजोरी PDF Print E-mail
Written by शेयर मंथन   
Tuesday, 07 February 2012 08:49

हफ्ते के पहले दिन सोमवार को अमेरिकी शेयर बाजार (US Share Market) में निवेशक ग्रीस के कर्ज संकट के समाधान में देरी की चिंता से परेशान रहे, हालाँकि अंत में बाजार निचले स्तरों से काफी हद तक सँभला।

डॉव जोंस  इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 17 अंक या 0.13% की हल्की गिरावट के साथ 12,845 पर रहा। नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 4 अंक या 0.13% की हल्की चपत सह कर 2,902 पर आ गया।  एसएंडपी 500 (S&P 500) भी केवल 1 अंक के मामूली नुकसान के साथ 1,344 पर रहा।
निवेशकों ने हाल की बढ़त के बाद मुनाफावसूली पर जोर दिया, लेकिन बिकवाली का दबाव हल्का ही रहा। ग्रीस की वित्तीय स्थिति को लेकर कायम चिंताओं से भी बाजार में सुस्ती रही। यूरोपीय संघ और आईएमएफ की ओर से राहत पैकेज मिलने के लिए जरूरी सुधारों को ग्रीस तय समय-सीमा में लागू नहीं कर पाया है।
इस बीच कच्चे तेल में फिर कुछ नरमी आयी। नाइमेक्स (Nymex) में कच्चे तेल (Crude OIl) का मार्च वायदा भाव 0.65 डॉलर नीचे 97.19 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। कॉमेक्स (Comex) में सोने (Gold) का अप्रैल फ्यूचर भी 15.10 डॉलर गिर कर 1722.80 डॉलर प्रति औंस पर रहा। (शेयर मंथन, 07 फरवरी 2012)

Last Updated ( Tuesday, 07 February 2012 08:53 )
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.
Banner