Home दैनिक ई-पत्रिका
Banner
Banner
Banner
 
Banner
डॉव जोंस (Dow Jones) 89 अंक गिरा PDF Print E-mail
Written by शेयर मंथन   
Saturday, 11 February 2012 10:40

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन अमेरिकी शेयर बाजार में गिरावट रही।

शुक्रवार को अमेरिकी बाजार में डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) शुरुआत गिरावट के साथ हुई। फिर इसमें एक सीमित दायरे में कारोबार होता रहा। कारोबार के अंत में डॉव जोंस 89 अंक यानी 0.69% चढ़ कर 12,801 पर आ गया। नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 23 अंक यानी 0.80% गिर कर 2,904 पर आ गया। वहीं एसएंडपी 500 (S&P 500) 9 अंक यानी 0.69% की गिरावट के साथ 1343 पर बंद हुआ।
पूरे हफ्ते की बात करें तो डॉव जोंस में 0.47% की कमजोरी रही। एसएंडपी 500 तो 0.15% गिर गया। वहीं हफ्ते भर में नैस्डैक 2 अंक की हल्की गिरावट के साथ सपाट रहा।
कच्चे तेल (Crude OIl) के भाव में गिरावट रही। नाइमेक्स (Nymex) में कच्चे तेल का मार्च वायदा भाव 1.94 डॉलर गिर कर 97.90 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। वहीं सोना नीचे आया। कॉमेक्स (Comex) में सोने (Gold) का अप्रैल फ्यूचर 20.40 डॉलर की गिरावट के साथ 1720.80 डॉलर प्रति औंस पर रहा। (शेयर मंथन, 11 फरवरी 2012)

Last Updated ( Saturday, 11 February 2012 10:43 )
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.
Banner