|
नागार्जुन कंस्ट्रक्शंस को 1221 करोड़ रुपये के ठेके मिले |
|
|
|
Written by शेयर मंथन
|
|
Monday, 08 March 2010 13:44 |
|
कंस्ट्रक्शन क्षेत्र की दिग्गज कंपनी नागार्जुन कंस्ट्रक्शंस को छह नये ठेके हासिल हुए हैं।
कुल मिला कर ये छहों ठेके 1221 करोड़ रुपये के हैं। कंपनी को दो ठेके हैदराबाद ग्रोथ कॉरीडोर की ओर से सड़क निर्माण परियोजना से संबंधित हैं, जो 647 करोड़ रुपये के हैं। इस काम को 30 महीने के भीतर पूरा किया जाना है। तीसरा ठेका महाराष्ट्र स्टेट इलेक्ट्रिसिटी डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी, मुंबई से मिला है, जो कि 358 करोड़ रुपये का है। चौथी ठेका 99 करोड़ रुपये का है, जो कि एनटीपीसी से प्राप्त हुआ है। पाँचवाँ ठेका इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड से प्राप्त हुआ, जो कि 63 करोड़ रुपये का है। छठाँ ठेका नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, त्रिपुरा से मिला है, जो 54 करोड़ रुपये का है। शेयर बाजार में आज के कारोबार में कंपनी के शेयर भाव में तेजी का रुख दिख रहा है। बीएसई में आज दोपहर 1.40 बजे कंपनी का शेयर 2.57% की मजबूती के साथ 163.50 रुपये पर है। इससे पहले यह ऊपर की ओर 165.50 रुपये तक चला गया था। (शेयर मंथन, 08 मार्च 2010) |
|
Last Updated ( Monday, 08 March 2010 13:51 )
|