|
एबीबी को एचवीपीएनएल से ठेका |
|
|
|
Written by शेयर मंथन
|
|
Tuesday, 09 March 2010 13:40 |
|
एबीबी को हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड (एचवीपीएनएल) की ओर से 2.2 करोड़ डॉलर का ठेका मिला है।
कंपनी को यह ठेका एचवीपीएनएल के ग्रीड हेतु 4 ट्रंकी सबस्टेशनों के लिए मिला है। इस ठेके के तहत एबीबी इंडिया को सिस्टम डिजाइनिंग, इंजीनियरिंग, सिविल कार्य, आपूर्ति, स्थापना (इन्स्टॉलेशन) और कार्यारंभ (कमिशनिंग) की जिम्मेदारी दी गयी है। इसको साल 2011 तक पूरा किया जाना है। बीएसई में दोपहर 1.31 बजे कंपनी का शेयर 0.40% की कमजोरी के साथ 843 रुपये पर है। हालाँकि इससे पहले यह ऊपर की ओर 854 रुपये तक चला गया था। (शेयर मंथन, 09 मार्च 2010) |
|
Last Updated ( Tuesday, 09 March 2010 13:42 )
|