|
सुप्रीम इन्फ्रास्ट्रक्चर को 405.44 करोड़ रुपये के ठेके |
|
|
|
Written by शेयर मंथन
|
|
Wednesday, 10 March 2010 14:40 |
|
मुंबई-स्थित सुप्रीम इन्फ्रास्ट्रक्चर इंडिया लिमिटेड को दो नये ठेके हासिल हुए हैं।
कुल मिला कर ये ठेके 405.44 करोड़ रुपये के हैं। ये ठेके महाराष्ट्र स्टेट इलेक्ट्रिसिटी डिस्टीब्यूशन कंपनी लिमिटेड और पंजाब इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट बोर्ड से मिले हैं। इन ठेकों के साथ ही कंपनी की कुल आर्डर बुक की स्थिति 1447 करोड़ रुपये तक पहुँच गयी है। बीएसई पर सुप्रीम इन्फ्रास्ट्रक्चर का शेयर आज सुबह 187.80 रुपये पर खुला। इस खबर के बाद इसमें तेजी ही देखने को मिली। कंपनी का शेयर 195 रुपये तक चला गया। हालाँकि बाद में इसकी मजबूती में कमी आयी और कंपनी का शेयर लाल निशान पर चला गया। दोपहर 2.31 बजे कंपनी का शेयर 1.25 रुपये यानी 0.67% की कमजोरी 186.55 पर है। (शेयर मंथन, 10 मार्च 2010) |
|
Last Updated ( Wednesday, 10 March 2010 14:59 )
|