|
मान इन्फ्रा की शानदार लिस्टिंग |
|
|
|
Written by शेयर मंथन
|
|
Thursday, 11 March 2010 09:30 |
|
मान इन्फ्राकंस्ट्रक्शंस की शेयर बाजार में आज काफी अच्छी लिस्टिंग हुई।
मान इन्फ्रा का शेयर बीएसई पर 252 रुपये इश्यू प्राइस के मुकाबले 83 रुपये के प्रीमियम के साथ 335 रुपये पर खुला। खुलते ही ये 374.90 रुपये तक चला गया। एनएसई पर मान इन्फ्रा का शेयर 66 रुपये के प्रीमियम के साथ 318 रुपये पर खुला। लेकिन खुलते ही ये 375 रुपये तक चला गया। मान इन्फ्रा आईपीओ को निवेशकों का जबर्दस्त प्राप्त हुआ था। 18 से 21 फरवरी के बीच खुले इस आईपीओ के लिए 62.33 गुना ज्यादा आवेदन आये थे। इस आईपीओ का मूल्य दायरा 243-252 रुपये प्रति शेयर तय किया गया था। (शेयर मंथन, 11 मार्च 2010) |
|
Last Updated ( Thursday, 11 March 2010 09:32 )
|