|
आईसीएसए इंडिया को 129.52 करोड़ रुपये के ठेके |
|
|
|
Written by शेयर मंथन
|
|
Thursday, 11 March 2010 13:31 |
|
आईसीएसए इंडिया को दो नये ठेके हासिल हुए हैं।
कंपनी को ये ठेके पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड की ओर से मिले हैं। ये ठेके कुल 129.52 करोड़ रुपये के हैं। इस खबर का सकारात्मक असर कंपनी के शेयर भाव पर नहीं दिख रहा है। बीएसई में आज के कारोबार में 135.15 रुपये का निचला स्तर छूने के बाद दोपहर 1.24 बजे कंपनी के शेयर 1.88% की गिरावट के साथ 135.75 रुपये पर हैं। (शेयर मंथन, 11 मार्च 2010) |
|
Last Updated ( Thursday, 11 March 2010 13:34 )
|