|
कॉर्पोरेशन बैंक का मुनाफा बढ़ा |
|
|
|
Written by शेयर मंथन
|
|
Wednesday, 28 July 2010 13:04 |
|
कारोबारी साल 2010-11 की पहली तिमाही में कॉर्पोरेशन बैंक के लाभ में 28% की वृद्धि हुई है।
अप्रैल-जून 2010 तिमाही में इसका मुनाफा 333.78 करोड़ रुपये रहा है, जबकि पिछले साल की इसी तिमाही में इसे 261.24 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। इस दौरान बैंक की कुल आय में 9% की वृद्धि हुई है और यह 2293.85 करोड़ रुपये हो गयी है, जबकि अप्रैल-जून 2009 में बैंक की कुल आय 2101.52 करोड़ रुपये रही थी। इस दौरान बैंक की ब्याज आय 2027.75 करोड़ रुपये रही है, जबकि पिछले साल की इसी अवधि में इसकी ब्याज आय 1742.20 करोड़ रुपये रही थी। शेयर बाजार में आज के कारोबार में कॉर्पोरेशन बैंक के शेयर में उतार-चढ़ाव का रुख है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज दोपहर 1.11 बजे कंपनी का शेयर 0.07% गिर कर 566.35 रुपये पर है। हालाँकि इससे पहले यह नीचे की ओर 559.60 रुपये पर चला गया। (शेयर मंथन, 28 जुलाई 2010) |
|
Last Updated ( Wednesday, 28 July 2010 13:24 )
|