Banner
अल्ट्राटेक सीमेंट के मुनाफे में कमी Print E-mail
Written by शेयर मंथन   
Thursday, 29 July 2010 13:17

अप्रैल-जून तिमाही 2010 में अल्ट्राटेक सीमेंट के मुनाफे में 42% की कमी आयी है।

कंपनी का शुद्ध मुनाफा इससे पिछले साल की इसी अवधि के 417.77 करोड़ रुपये के मुकाबले घट कर इस दौरान 242.73 करोड़ रुपये रहा है। कंपनी की शुद्ध बिक्री में बढ़ोतरी हुई है। अप्रैल-जून 2009 के 1952.78 करोड़ रुपये के मुकाबले अप्रैल-जून 2010 में 1789.84 करोड़ रुपये रह गयी है। कंपनी की कुल आय अप्रैल-जून 2009 के 1987 करोड़ रुपये के मुकाबले अप्रैल-जून 2010 में 1838.18 करोड़ रुपये हो गयी है।
शेयर बाजार में आज के कारोबार में अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर भाव में उतार-चढ़ाव का रुख दिख रहा है। नतीजे की खबर आने के बाद कंपनी का शेयर 843 रुपये तक नीचे चला गया। हालाँकि अब इसकी गिरावट में कमी आयी है। बीएसई में दोपहर 1:25 बजे कंपनी का शेयर 1.55 रुपये यानी 0.18% की गिरावट के साथ 854.75 पर है। (शेयर मंथन, 29 जुलाई 2010)

Last Updated ( Thursday, 29 July 2010 13:34 )
 

कंपनियों की सुर्खियाँ

Custom Search
Copyright © 2010 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है।