|
अमेरिकी बाजार में रही गिरावट |
|
|
|
Written by शेयर मंथन
|
|
Friday, 30 July 2010 07:37 |
|
अमेरिकी बाजार कल शुरुआती बढ़त को कायम नहीं रख पाये और गिरावट के साथ बंद हुए।
बेरोजगारी भत्ते के दावेदारों की संख्या घटने और एक्सॉन मोबिल के उम्मीद से बेहतर तिमाही नतीजों से बाजार बढ़त के साथ खुले थे। लेकिन अर्थव्यवस्था की सेहत पर फेडरल रिजर्व बैंक ऑफ सेंट लूशिया के प्रेसिंडेट जेम्स बलार्ड की नकारात्मक टिप्पणियों से बाजार में बिकवाली हावी हो गयी। हालाँकि अंतिम घंटे में अच्छी खरीदारी उभरने से बाजार एक बार फिर हरे निशान में लौटे लेकिन यह बढ़त भी कायम नहीं रह पायी। डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेजेज में 31 अंक यानी 0.29% की गिरावट रही और यह 10,467 पर आ गया। एसएंडपी 500 में करीब 5 अंक की कमजोरी रही और यह 1,102 अंक रह गया। नैस्डैक कंपोजिट 13 अंक यानी 0.57% फिसलकर 2,252 पर बंद हुआ। अमेरिकी श्रम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले हफ्ते बेरोजगारी भत्ते के नये दावेदारों की संख्या 11,000 घटकर 457,000 रह गयी। फेडरल रिजर्व बैंक ऑफ सेंट लूशिया के प्रेसिंडेट जेम्स बलार्ड के मुताबिक फेडरल रिजर्व की नीतियों की वजह से अपस्फीति (डिफ्लेशन) का खतरा पैदा हो गया है। कच्चे तेल की कीमत में बढ़ोतरी दर्ज की गयी है। नाइमेक्स पर कच्चा तेल 1.27 डॉलर बढ़कर 78.26 डॉलर प्रति बैरल हो गया। कॉमेक्स पर सोना करीब 8 चढ़कर 1,168 डॉलर प्रति औंस का हो गया। (शेयर मंथन, 30 जुलाई 2010) |
|
Last Updated ( Friday, 30 July 2010 07:39 )
|