Home दैनिक ई-पत्रिका
Banner
Banner
 
Banner
पेटालून रिटेल (Pantaloon Retail) का मुनाफा बढ़ कर 6.8 गुना PDF Print E-mail
Written by शेयर मंथन   
Monday, 30 August 2010 09:35

खुदरा क्षेत्र की कंपनी पेंटालून रिटेल (Pantaloon Retail) ने 30 जून को खत्म साल के लिए अच्छे नतीजों का ऐलान किया है।

इस दौरान कंपनी का कंसोलिडेटेड शुद्ध मुनाफा 10 करोड़ रुपये से करीब 7 गुना बढ़कर 67.49 करोड़ रुपये हो गया।
इस दौरान कंपनी की कंसोलिडेटेड आमदनी  करीब 7,765 करोड़ रुपये से बढ़कर 9913 करोड़ रुपये हो गयी। स्टैंडअलोन आधार पर कंपनी का शुद्ध मुनाफा 140 करोड़ रुपये से बढ़कर 179 करोड़ रुपये हो गया। वहीं कंपनी की आय 6347 करोड़ रुपये से घटकर 6019 करोड़ रुपये रह गयी।
कंपनी ने सामान्य शेयरों पर 80 पैसे प्रति शेयर के लाभांश का ऐलान किया है। कंपनी के शेयरों का अंकित मूल्य 2 रुपये है।
अच्छे नतीजों के बाद पेंटालून रिटेल (Pantaloon Retail) के शेयर में तेजी का रुख है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पर सुबह 9.35 पर पेंटालून रिटेल (Pantaloon Retail) का शेयर 1.96% की तेजी के साथ 482.80 पर है। (शेयर मंथन 30 अगस्त 2010)

Last Updated ( Monday, 30 August 2010 09:41 )
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.
 
Banner