Home दैनिक ई-पत्रिका
Banner
Banner
 
Banner
कोर प्रोजेक्ट्स (Core Projects) खोलेगा 30 स्कूल PDF Print E-mail
Written by शेयर मंथन   
Monday, 30 August 2010 11:08

कोर प्रोजेक्ट्स एंड टेक्नोलॉजीज लिमिटेड (Core Projects & Technologies Ltd) की नजर भारत में तेजी से विकास करते स्कूली शिक्षा (के-2) के प्रबंधन व्यवसाय पर है।

कंपनी ने इस व्यवसाय में प्रवेश करने की योजना बनायी है। इसके तहत कंपनी लगभग 150 करोड़ रुपये के निवेश से देश भर में चुनिंदा शैक्षिक विशेषज्ञों के सहयोग से अगले तीन साल के अंदर 30 स्कूलों की स्थापना करेगी।
शेयर बाजार में आज के कारोबार में कोर प्रोजेक्ट्स के शेयर में उतार-चढ़ाव का रुख है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में शुरुआती कारोबार में कंपनी का शेयर 256.90 रुपये तक ऊपर चला गया। हालाँकि अब इसकी मजबूती में कमी आयी और यह सुबह 11:05 बजे 0.77% की बढ़त के साथ 254.80 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 30 अगस्त 2010)

Last Updated ( Monday, 30 August 2010 11:10 )
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.
 
Banner