Home दैनिक ई-पत्रिका
Banner
Banner
 
Banner
बजाज ऑटो (Bajaj Auto) ने छुआ 52 हफ्तों का उच्चतम स्तर PDF Print E-mail
Written by शेयर मंथन   
Friday, 03 September 2010 15:20

बिक्री में बढ़ोतरी की खबर के बाद से शेयर बाजार में बजाज ऑटो (Bajaj Auto) के शेयर में तेजी का रुख है।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज के कारोबार में कंपनी का शेयर 2880 रुपये तक चला गया, जो इसका 52 हफ्तों का सबसे ऊँचा स्तर है। हालाँकि अब इसकी मजबूती में कमी आयी है और दोपहर 3:15 बजे यह 3.29% की मजबूती के साथ 2876 रुपये पर है। गुरुवार को कंपनी का शेयर 2784.50 रुपये पर बंद हुआ था।
बजाज ऑटो  की अगस्त 2010 की बिक्री 3,29,364 रही है। कंपनी की पिछले वर्ष अगस्त की बिक्री 2,13,072 रही थी। इस तरह बिक्री में 55% का इजाफा हुआ है। ये कंपनी की अब तक की सर्वाधिक मासिक बिक्री रही है। कंपनी की मोटरसाइकिल बिक्री में साल-दर-साल 59% की बढ़ोतरी हुई है और यह पिछले साल अगस्त के 1,82,441 इकाइयों की तुलना में बढ़ कर 2,89,176 हो गयी है।
इस दौरान बजाज ऑटो की तिपहिया बिक्री में साल-दर-साल 34% की वृद्धि हुई है और यह 30,021 से बढ़ कर 40,188 हो गयी है। इस दौरान कंपनी के वाहन निर्यात में 31% की बढ़ोतरी दर्ज की गयी है और यह अगस्त 2009 के 75,164 इकाइयों के मुकाबले 98,578 रही है। (शेयर मंथन, 03 सितंबर 2010)

Last Updated ( Friday, 03 September 2010 15:25 )
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.
 
Banner