Home दैनिक ई-पत्रिका
Banner
Banner
 
Banner
एसबीआई (SBI) ने छुआ 52 हफ्तों का शिखर PDF Print E-mail
Written by शेयर मंथन   
Wednesday, 08 September 2010 15:27

शेयर बाजार में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India) के शेयर में तेजी का रुख है।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज के कारोबार में बैंक का शेयर 2900 रुपये तक चला गया, जो इसका 52 हफ्तों का सबसे ऊँचा स्तर है। हालाँकि अब इसकी मजबूती में कमी आयी है और दोपहर 3:24 बजे यह 2.06% की मजबूती के साथ 2894 रुपये पर है। मंगलवार को बैंक का शेयर 2835.55 रुपये पर बंद हुआ था।
बैंक की 500 करोड़ रुपये जुटाने की योजना है। बैंक के सेंट्रल बोर्ड की कार्यकारी समिति ने 500 करोड़ रुपये की रकम जुटाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गयी। बैंक 100% ग्रीन शू ऑप्शन समेत लोवर टियर II  बांड जारी करके यह रकम जुटायेगा। (शेयर मंथन, 08 सितंबर 2010)

Last Updated ( Wednesday, 08 September 2010 15:31 )
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.
 
Banner