Home दैनिक ई-पत्रिका
Banner
Banner
 
Banner
एसबीआई (SBI), भारती एयरटेल (Bharti Airtel) ने चढ़ाया सेंसेक्स (Sensex) को PDF Print E-mail
Written by शेयर मंथन   
Wednesday, 08 September 2010 16:39

आज सेंसेक्स (Sensex) की बढ़त में सबसे ज्यादा योगदान एसबीआई (SBI), भारती एयरटेल (Bharti Airtel) और इन्फोसिस (Infosys) का रहा।


सेंसेक्स को एसबीआई से 22 अंक, इन्फोसिस से 15 अंक और इन्फोसिस से 11 अंक की बढ़त हासिल हुई। इसके अलावा हिंदुस्तान यूनिलीवर ने 7 अंक और टीसीएस ने भी 6 अंक का योगदान किया। सेंसेक्स के कुल 18 शेयर आज फायदे में रहे, जबकि 12 शेयर लाल निशान में रहे। इसे आईसीआईसीआई बैंक ने 17 अंक की चपत लगायी।
सेंसेक्स के इन शेयरों का अपना नफा-नुकसान देखें, तो सबसे ज्यादा फायदे में एसीसी का शेयर रहा। यह 28.70 रुपये यानी 2.98% की तेजी के साथ 991.40 रुपये पर आ गया। भारती एयरटेल को 2.59%, एसबीआई को 2.07%, हिंदुस्तान यूनिलीवर को 1.74% और स्टरलाइट इंडस्ट्रीज को 1.61% का फायदा हुआ। रिलायंस कम्युनिकेशंस में 0.98%, महिंद्रा एंड महिंद्रा में 0.91% और टीसीएस में 0.87% की तेजी रही। जिंदल स्टील में 0.62%, इन्फोसिस में 0.58%, विप्रो में 0.58%, टाटा स्टील में 0.54%, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज में 0.53%, डीएलएफ में 0.33% और जयप्रकाश एसोसिएट्स में 0.25% की बढ़त रही। टाटा पावर में 0.19% और ओएनजीसी में 0.10% की मजबूती रही। बीएचईएल 0.02% की बढ़त के साथ सपाट रहा। दूसरी ओर, रिलायंस इन्फ्रा को 1.77%, आईटीसी को 1.21% और आईसीआईसीआई बैंक को 1.04% का घाटा सहना पड़ा। एचडीएफसी बैंक में 0.68%, मारुति सुजुकी में 0.67%, लार्सन एंड टुब्रो में 0.63%, टाटा मोटर्स में 0.60% और एचडीएफसी में 0.38% की कमजोरी रही। सिप्ला में 0.19%, रिलायंस इंडस्ट्रीज में 0.19%, एनटीपीसी में 0.10%  और हीरो होंडा में 0.10% की हल्की गिरावट रही। (शेयर मंथन, 08 सितंबर 2010)

Last Updated ( Wednesday, 08 September 2010 17:15 )
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.
 
Banner