Home जानकारों की राय अंबरीश बालिगा Ambareesh Baliga निफ्टी 5350 के नीचे जाने पर बड़ी गिरावट
Banner
Banner
निफ्टी 5350 के नीचे जाने पर बड़ी गिरावट Print E-mail

अंबरीश बालिगा, वीपी, कार्वी स्टॉक ब्रोकिंग

भारतीय बाजार आज मजबूत रहने की उम्मीद है, हालाँकि यह कहना थोड़ा मुश्किल है कि यह तेजी कायम रह पायेगी या नहीं।

हो सकता है निफ्टी (Nifty) को कल की तरह फिर से मुनाफावसूली का दबाव झेलना पड़े। निफ्टी आज भी 30-40 अंक के छोटे दायरे में रहने की संभावना है।
मुझे लगता है कि छोटी अवधि में बाजार की दिशा नीचे की ओर रह सकती है। निफ्टी अगर 5350 के नीचे जाता है तो बड़ी गिरावट दिख सकती है। वैसी स्थिति में इसे पहला सहारा 5,000 पर और उसके बाद 4,900 पर मिलेगा। बाजार फिलहाल जमने (Consolidation) की कोशिश कर रहा है। अगर मौजूदा तेजी कायम रहती है तो निफ्टी 5550 तक जा सकता है। लेकिन इसके ऊपर जाने की उम्मीद मुझे नहीं है। कैपिटल गुड्स और इन्फ्रास्ट्रक्चर क्षेत्रों के शेयर मुझे काफी अच्छे लग रहे हैं। इन क्षेत्रों में निवेश किया जा सकता है। वहीं ऑटो और रियल्टी क्षेत्र थोड़ा कमजोर लग रहे हैं। इनमें निवेश से बचना चाहिए या बिकवाली करनी चाहिए। (शेयर मंथन, 03 सितंबर 2010)

Last Updated ( Friday, 03 September 2010 09:18 )
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.
 
Banner