Home जानकारों की राय गोपाल के अग्रवाल Gopal K Agarwal 5810 तक जा सकता है निफ्टी (Nifty)
Banner
Banner
5810 तक जा सकता है निफ्टी (Nifty) Print E-mail

गोपाल के अग्रवाल, एमडी, वोग कमर्शियल कंपनी

भारतीय शेयर बाजार अभी मजबूत नजर आ रहा है और आज के लिए निफ्टी (Nifty) का दायरा 5570-5642 के बीच रह सकता है।

निफ्टी अगर 5642 के ऊपर बंद होता है तो इसकी तेजी और बढ़ सकती है। ऐसे में निफ्टी सितंबर सीरीज में ही 5810 तक जा सकता है। वहीं अगर निफ्टी 5570 के नीचे बंद होता है तो बड़ी गिरावट का खतरा रहेगा। हालाँकि अभी यह बताना मुश्किल है कि वैसी गिरावट में बाजार की तलहटी कहाँ पर बनेगी।
मुझे लगता है कि फिलहाल छोटी अवधि के लक्ष्यों के साथ कारोबार करना चाहिए। साथ ही घाटा काटने का स्तर (stop loss) तय करके ही कारोबार करें। अंतरराष्ट्रीय स्थितियाँ बहुत अच्छी नहीं है और मुझे भारतीय अर्थव्यवस्था की तेजी पर ज्यादा भरोसा नहीं हो रहा है।
मेरे हिसाब से पिरामल हेल्थकेयर और इंजीनियर्स इंडिया जैसे शेयरों में मध्यम अवधि के लिए निवेश किया जा सकता है। रिलायंस इंडस्ट्रीज में छोटी अवधि के दौरान ज्यादा तेजी की उम्मीद नहीं है, लेकिन लंबे समय के लिए यह शेयर बढ़िया है। वहीं रियल एस्टेट क्षेत्र मुझे थोड़ा कमजोर लग रहा है। (शेयर मंथन, 09 सितंबर 2010)

Last Updated ( Thursday, 09 September 2010 09:31 )
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.
 
Banner