Home जानकारों की राय जगन्नादम तुनुगुंतला Jagannadham Thunuguntla निफ्टी 5050 के ऊपर जाना अभी मुश्किल : जगन्नादम तुनुगुंतला (Jagannadham Thunuguntla)
Banner
Banner
निफ्टी 5050 के ऊपर जाना अभी मुश्किल : जगन्नादम तुनुगुंतला (Jagannadham Thunuguntla) Print E-mail

अभी मेरे हिसाब से बाजार की उछाल लगभग पूरी हो चुकी है और निफ्टी इसमें ज्यादा से ज्यादा 5050 तक जा सकता है।

दरअसल निफ्टी पहले ही करीब 500 अंक बढ़ चुका है। एक बार में लगभग 10% से ज्यादा की तेजी मुश्किल होती है। वैसे भी बाजार में इस तरह की चाल की उम्मीद नहीं थी। इसलिए निवेशकों को यहाँ कुछ मुनाफावसूली करनी चाहिए। जब भी बाजार गिरना शुरू होगा तो निफ्टी को 200-300 अंक का नुकसान हो सकता है।
बाजार में अभी जो तेजी दिखी, उसका एक बड़ा कारण ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद है। इसके अलावा, अब तक के तिमाही नतीजे भी उस तरह से खराब नहीं रहे, जैसा लोगों को डर था। काफी छोटे-मँझोले शेयरों ने भी अपने नतीजों से सकारात्मक ढंग से चौंकाया है।
लेकिन मोटे तौर पर अगले 6 महीनों के लिए बाजार एक दायरे में ही लग रहा है। निफ्टी के लिए यह दायरा 4500-5050 का हो सकता है। करीब 4500 के स्तर पर बाजार सस्ता लगने लगा था। लेकिन अब इन स्तरों पर फिर से इसका मूल्यांकन थोड़ा खिंचता लग रहा है। इसलिए बाजार इसी दायरे में कुछ समय गुजार सकता है।  जगन्नादम तुनुगुंटला, रिसर्च प्रमुख, एसएमसी ग्लोबल  (Jagannadham Thunuguntla, Head of Research, SMC Global Securities)
(शेयर मंथन, 19 जनवरी 2012)

Last Updated ( Thursday, 19 January 2012 10:52 )
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.
 
Banner