|
मुझे लगता है कि आज शुरुआती कारोबार में भले ही बेहद सीमित दायरा दिख रहा है, लेकिन दोपहर बाद बाजार में कोई बड़ी चाल आ सकती है।
संभव है कि इस बड़ी चाल में निफ्टी 100-120 अंक ऊपर या नीचे चला जाये। दरअसल बाजार में खरीदारी (लांग) और बिकवाली (शॉर्ट) दोनों तरह के सौदे फँसे हैं। इसलिए बाजार में मुनाफावसूली का दबाव भी बन सकता है और ऐसा नहीं होने पर बिकवाली सौदे कटने के चलते उछाल भी आ सकती है। इसलिए अभी बाजार काफी दिलचस्प मुकाम पर है। दोपहर बाद यह बड़ी चाल ऊपर होगी या नीचे, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल है। इसलिए कोई अगर इस समय 5500 की कॉल और पुट दोनों खरीद ले तो उसे अच्छा फायदा मिल सकता है। उसे नुकसान तभी होगा, जब बाजार बिल्कुल 5500 के पास ही बंद हो, लेकिन इसकी संभावना मुझे कम लगती है। बाजार की अगली दिशा का पता यह सीरीज निपट जाने के बाद ही चलेगा। अगली सीरीज में काफी खबरें आनी हैं, जैसे चुनावी नतीजे और बजट वगैरह। काफी अनुभवी कारोबारी इस समय मार्च सीरीज के सौदे करने से बच रहे हैं। हालाँकि कुछ निवेशक बड़ी घटनाओं से पहले जोखिम लेना पसंद करते हैं। उनके लिए अलग स्थिति है। इन बड़ी घटनाओं के चलते मार्च में बाजार 10-15% ऊपर भी जा सकता है, और इतना ही नीचे भी। अगर यूपी चुनाव में कांग्रेस गठबंधन को सत्ता मिले तो अगले 2 सालों में आर्थिक सुधारों के लिए कांग्रेस को खुल कर कदम उठाने का मौका मिलेगा और ममता बनर्जी का दबाव घटेगा। यह बाजार के लिए सकारात्मक होगा। लेकिन मुझे लगता है कि साल 2012 में बाजार में जो तेजी आनी थी, उसका ज्यादातर हिस्सा हम पहले ही देख चुके हैं। जगन्नादम तुनुगुंटला, रिसर्च प्रमुख, एसएमसी ग्लोबल (Jagannadham Thunuguntla, Head of Research, SMC Global Securities) (शेयर मंथन, 23 फरवरी 2012) |
|
Last Updated ( Thursday, 23 February 2012 11:42 )
|
Comments
RSS feed for comments to this post