
बुधवार को तेजड़ियों ने बाजार को निचले स्तरों पर सहारा दिया, जिससे निफ्टी दिन के ऊपरी स्तरों के पास ही टिकने में सफल रहा।
आज के सत्र में निफ्टी को 5175 पर बाधा मिलने की संभावना है, लेकिन इसके पार होने पर 5200 का स्तर आ सकता है। नीचे की ओर इसे 5125 पर सहारा मिलेगा। यह स्तर टूटने पर अगला सहारा 5100 पर होगा। अगर निफ्टी इन समर्थन या बाधा स्तरों को तोड़ दे तो छोटी अवधि के लिहाज से बाजार की नये सिरे से समीक्षा की जरूरत होगी। आज के कारोबार में तेजी के लिए 5160 का स्तर महत्वपूर्ण रहेगा, जिसके ऊपर टिकने पर इसमें मजबूती रहेगी। वहीं 5140 के नीचे जाने पर इसमें कमजोरी आयेगी। बुधवार को निफ्टी के दैनिक चार्ट पर छोटे आकार की तेज कैंडल बनी, जो स्पिनिंग टॉप जैसी संरचना दिखाती है। दिन का दायरा बड़ा होने के बावजूद इसमें खुलने और बंद होने के स्तर आसपास रहे, जिससे बाजार में अनिश्चय का संकेत मिलता है। लिहाजा आज के सत्र में कुछ सावधानी बरतनी जरूरी होगी। कारोबारी हफ्ते का अंतिम दिन होने की वजह से भी दोपहर बाद लोग अपने खरीदारी सौदों में मुनाफावसूली कर सकते हैं। विजय एल. भंबवानी, सीईओ, बीएसपीएल इंडिया (Vijay L. Bhambwani, CEO, BSPL India) (शेयर मंथन, 27 जनवरी 2012) |
|
Last Updated ( Friday, 27 January 2012 09:02 )
|