Home जानकारों की राय विजय एल भंबवानी Vijay L Bhambwani बाजार मजबूत, लेकिन मुनाफावसूली की संभावना
Banner
Banner
बाजार मजबूत, लेकिन मुनाफावसूली की संभावना Print E-mail

विजय एल भंबवानी, सीईओ, बीएसपीएल इंडिया

बाजार में आज तेजी की संभावना है और निफ्टी (Nifty) के लिए आज का दायरा 5525-5425 के बीच रह सकता है।

निफ्टी के लिए पहला सहारा 5425 पर है, लेकिन अगर यह स्तर टूटता है तो निफ्टी 5365 तक जा सकता है। मुझे लगता है कि आज 5450 के ऊपर रहने तक निफ्टी मजबूत रहेगा। अगर यह 5430 के नीचे फिसला तो इसमें कमजोरी आयेगी तो और गिरावट का खतरा बढ़ जायेगा। निवेशकों को इन दोनों स्तरों पर ध्यान देना चाहिए।
निफ्टी के दैनिक बार चार्ट पर छोटी हैमर संचरना के बाद तेजी का एन्गल्फिंग पैटर्न बन रहा है। निफ्टी के और ऊपर जाने के लिए 5500 के ऊपर खरीदारी का टिकना जरूरी है। हालाँकि 5500 के ऊपर मुनाफावसूली की आशंका से इन्कार नहीं किया जा सकता। (शेयर मंथन, 02 सितंबर 2010)

Last Updated ( Thursday, 02 September 2010 09:59 )
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.
 
Banner