Home जानकारों की राय कुणाल सरावगी निफ्टी इस चाल में जायेगा 5750-5800 तक : कुणाल सरावगी (Kunal Saraogi)
Banner
Banner
Banner
निफ्टी इस चाल में जायेगा 5750-5800 तक : कुणाल सरावगी (Kunal Saraogi) Print E-mail

बाजार ऐसी स्थिति में आ गया है, जिसमें मंदड़िये फँस गये हैं। इसके चलते निफ्टी यहाँ से लगभग सीधे 5750 के स्तर तक जा सकता है, जहाँ यह जुलाई 2011 के शिखर को छू लेगा।

आम तौर पर अब भी लोग मंदी का नजरिया लेकर चल रहे हैं। लिहाजा बाजार के ऊपर चढ़ने की गुंजाइश बाकी है। लेकिन अब इन स्तरों पर बाजार हद से ज्यादा गर्म जरूर लगने लगा है। ऐसे में किसी समय एक नरमी आ सकती है। जब भी यह नरमी आयेगी, तो वह तीखी गिरावट की शक्ल में होगी।
हालाँकि यह गिरावट शायद तभी आयेगी, जब कोई बड़ी नकारात्मक खबर हो, जैसे ईरान के साथ राजनयिक तनाव की वजह से हमले जैसी स्थिति बन जाये। लेकिन अभी तुरंत नहीं लगता कि बाजार ज्यादा गिरेगा। निफ्टी इस चाल में 5750-5800 तक कहीं जा सकता है। इसी वायदा सीरीज में यानी अगले 2-3 दिनों में यह 5700 को छू सकता है। आज ही यह 5600 तक तो चला ही आया है। इसलिए 5700 अब केवल 100 अंक दूर है और बाजार में जैसी चाल है, उसमें इतनी उछाल तो एक दिन में भी आ सकती है।
अगली सीरीज के लिए भी बाजार का रुख सकारात्मक लग रहा है। लेकिन ध्यान रखना होगा कि मार्च में ही चुनावों के नतीजे आने वाले हैं। उसके बाद बजट भी आयेगा। लिहाजा मार्च में बाजार में काफी उतार-चढ़ाव रहेगा, यह इकतरफा ढंग से नहीं चलेगा। लेकिन अब निफ्टी के लिए 5360 के आसपास एक आधार बना है। लिहाजा बाजार में जब अगली गिरावट आयेगी तो इसी के आसपास सहारा मिलने की उम्मीद रहेगी। कुणाल सरावगी, तकनीकी विश्लेषक (Kunal Saraogi, Technical Analyst)
(शेयर मंथन, 17 फरवरी 2012)

Last Updated ( Friday, 17 February 2012 10:49 )
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.