नीरज दीवान, निदेशक क्वांटम सिक्योरिटीज
भारतीय बाजार आज मजबूत नजर आ रहा है और विदेशी बाजारों से भी संकेत अच्छे मिल रहे हैं।
पिछले हफ्ते अमेरिका के बेरोजगारी आँकड़े अनुमान से बेहतर ही रहे हैं। अमेरिका में अगले कुछ दिनों में कोई खास रिपोर्ट नहीं आने वाली है। ऐसे में मध्यम अवधि में बाजार मुझे ऊपर जाता दिख रहा है। मुझे लगता है कि सितंबर में निफ्टी 5600 तक जा सकता है। वहीं गिरावट की स्थिति में निफ्टी (Nifty) को पहला सहारा 5400 और उसके बाद 5350 पर मिलेगा। लेकिन मुझे नहीं लगता कि निफ्टी छोटी अवधि में 5300 के नीचे जायेगा। धातु क्षेत्र मुझे मजबूत नजर आ रहा है। इस क्षेत्र में निवेश किया जा सकता है। वहीं बैंक क्षेत्र थोड़ा कमजोर लग रहा है। मुझे लगता है कि चुनिंदा मँझोले (Midcap) शेयरों में अभी तेजी की काफी गुंजाइश है। रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) में कच्चे तेल (Crude Oil) के दाम नीचे आने से थोड़ी कमजोरी है। लेकिन मुझे नहीं लगता कि इसमें आगे बड़ी गिरावट की आशंका है। अगले 6 महीनों की अवधि के लिए रिलायंस का शेयर खरीदा जा सकता है। (शेयर मंथन, 06 सितंबर 2010) |
|
Last Updated ( Monday, 06 September 2010 09:41 )
|