Home जानकारों की राय अरविंद पृथी 5400 के आसपास होगा निफ्टी का निपटान
Banner
Banner
5400 के आसपास होगा निफ्टी का निपटान Print E-mail

अरविंद  पृथी, वीपी, कार्वी स्टॉक ब्रोकिंग

निपटान (सेट्लमेंट) का दिन होने से  बाजार में आज काफी उतार-चढ़ाव रह सकता है।

मेरे हिसाब से निफ्टी का सेट्लमेंट (निपटान) 5400 के आसपास हो सकता है। मुझे नहीं लग़ता कि बाजार में अभी कमजोरी की संभावना बन रही है। जिन कंपनियों के नतीजे अच्छे रहे हैं, उनमें अब भी अच्छी खरीदारी हो रही है। हाँ, खराब नतीजे देने वाली कंपनियों के शेयरों में कमजोरी है। मेरे हिसाब से निफ्टी 5400 के आसपास कुछ समय तक जमने के बाद यह 5450 की ओर बढ़ेगा। हालाँकि 5450 के ऊपर जाने की उम्मीद अभी कम लग रही है। बाजार का धीरे-धीरे बढ़ना इसकी सेहत के लिए अच्छा ही है।
बाजार  में बड़ी कमजोरी की वजह विदेशी बाजार ही बन सकते हैं। घरेलू बाजार में तो कोई  दिक्कत दिख नहीं रही है। गिरावट आने पर भी निफ्टी मुझे 5310 के नीचे जाने की संभावना नहीं लग रही है। इसलिए गिरावट का इस्तेमाल नयी खरीदारी के लिए करना चाहिए। (शेयर मंथन, 29 जुलाई 2010)

Last Updated ( Thursday, 29 July 2010 09:56 )
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.
 
Banner