Home जानकारों की राय सिमी भौमिक निफ्टी जा सकता है 5600 तक
Banner
Banner
निफ्टी जा सकता है 5600 तक Print E-mail

सिमी भौमिक, तकनीकी विश्लेषक

निफ्टी आज एक सीमित दायरे में ही रहने की संभावना है और मुझे लगता है कि निफ्टी का यह दायरा 5500-5550 के बीच होगा।

वैसे भारतीय बाजार मुझे मजबूत ही लग रहा है। निफ्टी में तकनीकी तौर पर गिरावट (करेक्शन) के संकेत अब तक नहीं नजर आ रहे हैं। मेरे हिसाब से निफ्टी छोटी अवधि में 5600 तक जा सकता है।
निफ्टी के लिए 5500 पर मजबूत समर्थन दिख रहा है। यह स्तर अगर टूटता है तो 5400 तक गिरने की संभावना रहेगी। लेकिन अगर 5350 का अहम समर्थन स्तर टूटता है तो बड़ी गिरावट से इन्कार नहीं किया जा सकता। मुझे लगता है कि भारतीय बाजार महंगे हो चले हैं। ऐसे में मौजूदा स्तरों पर नये निवेश के बदले गिरावट पर खरीदारी की रणनीति अपनानी चाहिए।
मेरे हिसाब से क्षेत्रों पर नजर डालने के बदले चुनिंदा शेयरों में सौदे करना ज्यादा फायदेमंद हो सकता है, लेकिन उनमें घाटा काटने का स्तर (स्टॉपलॉस) जरूर तय करके रखें। हालाँकि बैंकिंग क्षेत्र में अभी तेजी की गुंजाइश बाकी लगती है। मौजूदा तेजी में किसी कमजोर क्षेत्र की बात करना मुश्किल है। फिर भी चीनी क्षेत्र थोड़ा कमजोर लग रहा है। (शेयर मंथन, 24 अगस्त 2010)

Last Updated ( Tuesday, 24 August 2010 09:37 )
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.
 
Banner