|
शुक्रवार को अमेरिकी शेयर बाजार में अच्छी तेजी रही।
जनवरी में बेरोजगारी दर उम्मीद से ज्यादा घटने के चलते बाजार में नया जोश दिखा। डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 157 अंक या 1.2% की तेजी के साथ 12,862 पर आ गया। नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 46 अंक या 1.6% ऊपर 2,906 पर रहा। एसएंडपी 500 (S&P 500) भी 19 अंक या 1.5% मजबूती के साथ 1,345 पर रहा। श्रम विभाग की ताजा रिपोर्ट ने दिखाया कि जनवरी में नौकरियों की संख्या में अनुमान से ज्यादा बढ़ोतरी आयी। इसके चलते बेरोजगारी दर 3 साल के निचले स्तर पर आ गयी। इस बीच इंस्टीट्यूट ऑफ सप्लाई मैनेजमेंट की रिपोर्ट के मुताबिक जनवरी में सेवा क्षेत्र में गतिविधियों का सूचकांक 11 महीनों के ऊपरी स्तर पर आ गया। इस बीच कच्चे तेल में नरमी आयी। नाइमेक्स (Nymex) में कच्चे तेल (Crude OIl) का मार्च वायदा भाव 0.55 डॉलर की गिरावट दर्ज कर 97.29 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। कॉमेक्स (Comex) में सोने (Gold) का अप्रैल फ्यूचर 19.00 डॉलर गिर कर 1740.30 डॉलर प्रति औंस पर रहा। (शेयर मंथन, 06 फरवरी 2012) |
|
Last Updated ( Monday, 06 February 2012 10:46 )
|