|
कारोबारी हफ्ते के पहले दिन भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक बढ़त के साथ बंद हुए।
बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 102 अंक यानी 0.58% की मजबूती के साथ 17,707 पर रहा। निफ्टी (Nifty) 36 अंक यानी 0.67% की बढ़त के साथ 5,362 पर बंद हुआ। एनएसई के मँझोले सूचकांक सीएनएक्स मिडकैप में 1.50% की मजबूती रही। बीएसई मिडकैप सूचकांक में 1.26% और बीएसई स्मॉलकैप में 1.43% की तेजी रही। आज के कारोबार में रियल्टी और कैपिटल गुड्स क्षेत्र में सबसे ज्यादा खरीदारी का रुख रहा। एशियाई शेयर बाजारों में मजबूत संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों की शुरुआत बढ़त के साथ हुई। कारोबार के शुरुआती मिनटों में सेंसेक्स 17,830 और निफ्टी 5,390 तक चढ़ गये। लेकिन बाजार की इस बढ़त में कमी आयी। फिर शुरुआती कारोबार में हरे निशान पर एक सीमित दायरे में कारोबार होता रहा। कारोबार के तीसरे घंटे में बाजार की बढ़त में कमी आयी। दोपहर के कारोबार में बाजार में बढ़त कायम रही। यूरोपीय शेयर बाजारों से मिल रहे नकारात्मक संकेतों के बीच दोपहर बाद के कारोबार में बाजार की बढ़त में और कमी आयी। कारोबार के अंतिम घंटे में बाजार बढ़त गँवा कर एकदम सपाट हो गया। हालाँकि कारोबार के अंतिम मिनटों में बाजार में एक उछाल दिखी। आखिरकार सेंसेक्स-निफ्टी बढ़त के साथ बंद होने में कामयाब रहे। क्षेत्रों के लिहाज से आज रियल्टी सूचकांक में सबसे ज्यादा 3.96% की तेजी रही। कैपिटल गुड्स को 2%, धातु को 1.63%, पीएसयू को 1.37%, बैंकिंग को 1.33% और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स को 1.04% का फायदा हुआ। ऑटो में 0.85%, आईटी में 0.63%, टीईसीके में 0.59% और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.52% की बढ़त रही। तेल-गैस 0.01% और एफएमसीजी 0.01% की हल्की बढ़त के साथ सपाट रहे। दूसरी ओर, हेल्थकेयर को 0.12% का घाटा सहना पड़ा। (शेयर मंथन, 06 फरवरी 2012) |
|
Last Updated ( Monday, 06 February 2012 16:25 )
|