Home जानकारों की राय शेयर बाजार जापान (Japan) का निक्केई (Nikkei) 99 अंक चढ़ा
Banner
Banner
Banner
जापान (Japan) का निक्केई (Nikkei) 99 अंक चढ़ा Print E-mail

कारोबारी हफ्ते के पहले दिन एशियाई शेयर बाजारों में मिला-जुला रुख रहा।

आज जापान (Japan) के निक्केई (Nikkei) सूचकांक की शुरुआत बढ़त के साथ हुई। फिर इस सूचकांक में दिनभर एक सीमित दायरे में कारोबार होता रहा। आखिरकार यह सूचकांक 97 अंकों यानी 1.10% की मजबूती के साथ 8,929 पर बंद हुआ।
सिंगापुर (Singapore) के स्ट्रेट टाइम्स (Straits Times) को 0.76% का फायदा हुआ। दक्षिण कोरिया (South Korea) के कॉस्पी (Kospi) में 0.04% और चीन (China) के शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.03% की हल्की मजबूती रही।
दूसरी ओर, इंडोनेशिया (Indonesia) के जकार्ता कंपोजिट (Jakarta Composite) को 1.02% का घाटा सहना पड़ा। ताइवान (Taiwan) के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.69% और हांगकांग (Hong Kong) के हैंग सेंग (Hang Seng) में 0.23% की गिरावट रही।
यूरोप के प्रमुख शेयर बाजारों में आज के कारोबार में गिरावट रुख दिख रहा है। भारतीय समयानुसार शाम 7:51 बजे जर्मनी (Germany) के डैक्स (DAX) में 0.39%, फ्रांस (France) के कैक 40 (CAC 40) में 0.86% और ब्रिटेन (United Kingdom) के एफटीएसई 100 (FTSE 100) में 0.35% की कमजोरी है। (शेयर मंथन, 06 फरवरी 2012)

Last Updated ( Monday, 06 February 2012 19:54 )
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.