Home जानकारों की राय शेयर बाजार अमेरिकी बाजार में हल्की बढ़त, डॉव 33 अंक ऊपर
Banner
Banner
Banner
अमेरिकी बाजार में हल्की बढ़त, डॉव 33 अंक ऊपर Print E-mail

कल अमेरिकी शेयर बाजार  (US Share Market) शुरुआती गिरावट के बाद सँभला और हल्की बढ़त दर्ज करने में कामयाब रहा।

डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 33 अंक या 0.3% ऊपर 12,878 पर रहा। नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) केवल 2 अंक या 0.1% की बढ़त के साथ 2,904 पर रहा। एसएंडपी 500 (S&P 500) में 3 अंक या 0.2% की बढ़त रही और यह 1,347 पर आ गया।
खरीदारी का ज्यादा जोश नहीं बन पाने से बाजार की बढ़त सीमित ही रही। बाजार इस खबर पर सँभला कि ग्रीस नया राहत पैकेज पाने के लिए जरूरी सुधारों को लागू करने की दिशा में सहमति की तरफ कुछ आगे बढ़ा है। अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने एक रिपोर्ट जारी की, जिसके मुताबिक दिसंबर में उपभोक्ता कर्ज में अनुमान से ज्यादा बढ़ोतरी आयी। इससे बाजार में कुछ उम्मीदें जगीं।
कच्चे तेल (Crude OIl) के भाव में थोड़ी मजबूती आयी। नाइमेक्स (Nymex) में कच्चे तेल का मार्च वायदा भाव 1.50 डॉलर ऊपर 98.41 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। कॉमेक्स (Comex) में सोने (Gold) का अप्रैल फ्यूचर भी 23.50 डॉलर बढ़ कर 1748.40 डॉलर प्रति औंस पर रहा। (शेयर मंथन, 08 फरवरी 2012)

Last Updated ( Wednesday, 08 February 2012 10:52 )
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.