|
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज के कारोबार में मान इंडस्ट्रीज इंडिया का शेयर उछल कर 76.40 रुपये तक चला गया।
यह इस शेयर का 52 हफ्तों का सबसे ऊँचा स्तर है। हालाँकि अब इसकी मजबूती में कमी आयी है और दोपहर 1.52 बजे यह 11.79% की बढ़त के साथ 74.90 रुपये पर है। कल के कारोबार में यह 67 रुपये पर बंद हुआ था। कंपनी ने बीएसई को कल को भेजी गयी विज्ञप्ति में सूचित किया था कि उसको कुवैत से 950 करोड़ रुपये का ठेका ठेका प्राप्त हुआ है। यह ठेका 1,70,000 टन डायामीटर पाइपों की आपूर्ति के लिए प्राप्त हुए हैं। इन ठेकों के साथ ही कंपनी की कुल आर्डर बुक की स्थिति 2,000 करोड़ रुपये की हो गयी है। (शेयर मंथन, 10 मार्च 2010) |
|
Last Updated ( Wednesday, 10 March 2010 15:04 )
|