Home जानकारों की राय शेयर बाजार 18 महीने की नयी ऊँचाई पर पहुँचा नैस्डैक
Banner
Banner
18 महीने की नयी ऊँचाई पर पहुँचा नैस्डैक Print E-mail

अमेरिकी शेयर बाजार लगातार दूसरे दिन हल्की बढ़त पर बंद होने में कामयाब रहे।

इस तेजी से नैस्डैक 18 महीने की नयी ऊँचाई पर पहुँच गया है।
अर्थव्यवस्था की सेहत से जुड़ी कुछ अच्छी खबरें और वित्तीय क्षेत्र के शेयरों में अच्छी खरीदारी से बाजार में तेजी रही। हालाँकि बाजार में एक सीमित दायरे में ही कारोबार होता नजर आया।
 डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेजेज 3 अंक यानी 0.1% की तेजी के साथ सपाट रहा। एस एंड पी 500 में 0.5% की मजबूती रही। नैस्डेक कंपोजिट में 18 अंक यानी 0.8% की तेजी रही। नैस्डैक अगस्त 2008 के बाद सबसे ऊँचे स्तर पर पहुँच गया है।
सिटी ग्रुप, बैंक ऑफ अमेरिका, एआईजी, फेनी मे, फ्रेडी मैक जैसी वित्तीय कंपनियों के शेयरों में अच्छी खरीद रही। एबॉट लैब की फैसेट बायोटेक को खरीदने के ऐलान से फैसेट का शेयर 66% उछल गया।
अमेरिकी वाणिज्य विभाग की एक रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका में जनवरी के दौरान थोक भंडार में 0.2% की कमी आयी है। दिसंबर में इसमें 1% की गिरावट दर्ज की गयी थी। इससे उपभोक्ता माँग बढ़ने के संकेत मिलते हैं।
वित्त विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक सरकार को फरवरी में 220.9 अरब डॉलर का घाटा हुआ। सरकार को लगातार 17वें महीने वित्तीय घाटा झेलना पड़ा है। जनवरी में सरकार को 42.6 अरब डॉलर का घाटा हुआ था।
नाइमेक्स पर कच्चे तेल की कीमतें 60 सेंट बढ़कर 82.09 डॉलर प्रति बैरल हो गईं।  सोने की कीमतों में 14 डॉलर से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गयी हैं। (शेयर मंथन, 11 मार्च 2010)

Last Updated ( Thursday, 11 March 2010 07:51 )
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.
 
Banner